चाईबासा, सितम्बर 3 -- चाईबासा। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन 4 से 9 सितंबर तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट में किया जाएगा।

प्रतिनिधित्व इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई चाईबासा के अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज विजय सुंडी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजय सुंडी इससे पूर्व दो वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। अहमदाबाद में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के साथ ही वे लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोचिंग टीम प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई चाईबासा के अंतरराष्ट्रीय ती...