अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए जिले के लिए गौरव की बात है आम्रपाली आम: शफीक खान
सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने जिले के आम्रपाली आम के पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम का विदेश निर्यात होना इस बात का प्रमाण है। शफीक खान ने कहा कि महिला जागृति एवं बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी तथा जेएसएलपीएस की यह पहल महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह भी पढ़ें- आम्रलिका महोत्सव में चमके पेटरवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.