बांदा, मई 14 -- बांदा, हिटी। संयुक्त परिवारों के बिखराव में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। मोबाइल फोन एक ही छत के नीचे रहने वालों के बीच दीवार बन रहा है। वहीं अतर्रा के बुजुर्ग शिव प्रसाद का परिवार इन सबसे दूर है। वह अपने संस्कारों से परिवार की लंबी होती बेल को सींच रहे हैं, जिससे यह पूरा पौधा बना है। चार पीढ़ियों के करीब 50 सदस्यों के परिवार में सभी लोग पूरे अनुशासन के साथ सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। बेटों व बहुओं को लेकर सास तक अपनी सीमाएं जानती हैं और एक-दूसरे के सुख दुख का हर तरह से ख्याल रखती हैं। मौजूदा माहौल में जब लगातार एकल परिवार ही टूट रहे हो तब ऐसे दौर में अतर्रा मे शिव प्रसाद का संयुक्त परिवार समाज के लिए मिसाल बन गया है। अतर्रा कस्बा के तिलक नगर मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय शिव प्रसाद पांडेय बताते हैं कि परिवार के बड...