गोरखपुर, सितम्बर 9 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाईलैंड में आयोजित प्रथम एशियन आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाले युवा खिलाड़ी अभिषेक साहनी को लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। सोमवार को उपमुख्यमंत्री ने अभिषेक को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। अभिषेक, जनपद के बांसगांव तहसील स्थित ग्राम डाड़ी रावत के रहने वाले हैं। वहीं, अभिषेक ने उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने को गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। इस अवसर पर अभिषेक के कोच नासिरुद्दीन भी उपस्थित रहे। यह जानकारी कोच नासीरुद्दीन ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...