अररिया, मई 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पंजाब के अमृतसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में फारबिसगंज के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। डांस प्रशिक्षक दीपक दिछकुले के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के दम पर प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक हासिल किए। 10 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों के बीच फारबिसगंज की टीम ने अपनी अलग पहचान बनाई। प्रतिभागियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल नगर बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। डांस प्रशिक्षक दीपक दिछकुले ने बताया कि बच्चों ने लंबे समय तक कठिन अभ्यास किया, जिसका परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया। उन्...