नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भारत सहित अन्य देशों के लोक नृत्य को मंच पर पेश किया। कार्यक्रम की खास बात इंद्रधनुष थीम रही। इसमें हर बच्चे को सात रंगों में से एक रंग की पोशाक पहनाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने कहा कि यह दिन सबके लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम से अनेकता में एकता का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में डांस प्रतियोगिता में नौनिहालों की मनमोहक प्रस्तुति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...