अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर थिरके नन्हें कदम
बदायूं, मई 1 -- मदर एथीना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। नृत्य शिक्षिका पापिया भट्टाचार्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे विद्यालय का सभागार गूंज उठा। विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा संगीत पर थिरकने का अवसर मिला, जिससे उनके उत्साह में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि नृत्य केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कृति की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोक नृत्य हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि जगाना और विविधता में एकता का संदेश देना है। यह भी पढ़ें- छात्रों को नृत्य कला के विविध आयाम बताए यह भी पढ़ें- विश्व नृत्य दिवस पर किलकारी में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.