मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- बुढ़ाना कस्बे के मेपल्स एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन आज़ाद, भगत, नेहरू एवं पटेल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।प्रत्येक सदन को एक विशिष्ट भारतीय लोकनृत्य शैली प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित किया गया था। आज़ाद सदन ने गरबा, भगत सदन ने घूमर, नेहरू सदन ने बिहू तथा पटेल सदन ने मणिपुरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, भाव-भंगिमा और ताल-लय के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में आशीष रूधियाल एवं तनवीर सागर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं ने संगीत की धुनों पर कि...