अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बुधवार को अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था द्वारा आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मशहूर कत्थक नृत्यांगना सपना सरकानिया को सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने नृत्यांगना को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मशहूर कत्थक नृत्यांगना ने बताया कि नृत्य न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी काफी हद तक कम करता है। दिनभर की भागदौड़ और काम के दबाव के बाद लोग जब संगीत की धुन पर थिरकते हैं तो उनका मन हल्का हो जाता है। यही कारण है कि अब हर उम्र के लोग डांस क्लास की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते कामकाज के दबाव के बीच मेट्रो सिटी के लोग अब मानसिक तनाव से बाहर आने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.