नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कुलेसरा स्थित हिंडन पुस्ता पर कार सवार बदमाशों ने बुधवार की रात अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की कार का करीब आधा किलोमीटर तक पीछा किया। उनकी कार में पीछे से दो बार टक्कर मारी। कार न रोकने पर फायरिंग की। पीड़ित खिलाड़ी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर नोएडा के सेक्टर-168 में रहते हैं। शिवम ठाकुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रांन्च मेडल हासिल कर चुके हैं। शिवम ठाकुर ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे अपने माता-पिता से मिलने के लिए कुलेसरा अपने घर जा रहे थे। वह हिंडन के पुस्ता पर पहुंचे तो एक कार में सवार कुछ बदमाश उनका पीछा करने लगे। शक होने पर उन्होंने अपनी कार की गति बढ़ा दी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें रोकने के ...