लातेहार, मई 12 -- चंदवा,प्रतिनिधि। हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसे नर्सिंग पेशे के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- मानव सेवा की शपथ लेकर एएनएम छात्राओं ने शुरू किया नया सफरसमारोह में नर्सिंग पेशे की गरिमा संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग दुनिया के सबसे पवित्र पेशों में से एक है, जहां सेवा और संवेदना ही सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि एक नर्स मरीज को न केवल उपचार देती है, बल्कि उसे ...