प्रयागराज, मई 12 -- बाईपास फाफामऊ स्थित राम निहोरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कंपोजिट हॉस्पिटल ग्रुप सेंटर की सिस्टर इंचार्ज रूपम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। संस्था की निदेशक डॉ. बिंदु विश्वकर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने नर्सिंग क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण एवं नर्सिंग प्रोफेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्या देवयानी दुबे, उप-प्रधानाचार्य भूमनिदिन, बाबली पटेल, संजना, शिखा, काजल, रीमा प्रजापति, अमन मिश्रा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रह...