किशनगंज, सितम्बर 6 -- ​किशनगंज। बाल विवाह के खिलाफ प्रयासरत संस्था जन निर्माण केंद्र ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के निर्णय का स्वागत किया है। संस्था ने इसे नागरिक समाज संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन' (जेआरसी) के अथक प्रयासों की सराहना की है।​ शनिवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जन निर्माण केंद्र के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत की आवाज आज वैश्विक संकल्प बन चुकी है। भारत सरकार ने जेआरसी के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया था। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस की घोषणा का अग्रगति ने किया स्वागत उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, धर्मगुरुओं और शिक्षकों को जोड़कर इसे जन अ...