इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। जीसी. जीनियस पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा वैष्णवी यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। वैष्णवी ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पद जीता है। छात्रा की इस सफलता पर प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वैष्णवी की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। वैष्णवी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान की नीति के तहत जो विद्यार्थी सीबीएसई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त करते हैं, उन्हें विद्यालय की ओर से ट्यूशन फीस में विशेष छूट प्रदान की जाती रही है। अध्यक्ष डॉ. प्रत्युष कुमार तिवारी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.