रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों को लेकर जिले के उद्यमियों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि उद्योग जगत में किसी प्रकार का पैनिक नहीं है। सभी उद्यमी सरकार के साथ खड़े हैं। आम नागरिकों से भी संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। आईआईए की जनरल बॉडी मीटिंग में मंगलवार को संरक्षक एसके गुप्ता ने कहा कि मौजूदा हालातों में घबराने की जरूरत नहीं है और सभी उद्यमी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आईआईए के चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर गैस की कमी को लेकर भय का वातावरण बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक जानकारी से जनता को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो कुछ अस्थ...