नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का काम अक्तूबर तक पूरा होगा। ऐसे में इस वर्ष के अंत में ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकेंगी। नायल की लखनऊ में आयोजित बोर्ड बैठक में टर्मिनल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित 27वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने की। बैठक में नायल के निदेशक मंडल में निदेशक नागरिक उड्डयन निखिल टी. फुंडे एवं सचिव वित्त विभाग संदीप कौर को निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया। वहीं, प्रथम चरण के तहत शुरू की गई घरेलू और कार्गो सेवाओं के शुभारंभ और प्रतिदिन फ्लाइटों की स्थिति को भी जाना। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण कार्य ज...