पिथौरागढ़, नवम्बर 28 -- धारचूला। 11वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को नेपाल एपीएफ,नगर पालिका व एसएसबी के जवानों ने बस स्टैंड,पार्क व अंतराष्ट्रीय झूलापुल में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में एपीएफ नेपाल के डिप्टी एसपी लिली बहादुर चंद,एसएसबी की ओर से निरीक्षक योगेश पुनेठा,उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह गोसाईं,नगर पालिका के निरीक्षक संदीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...