मधेपुरा, मार्च 14 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़की बढ़ौना चौदह मार्च से आयोजित होने तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।‌ शुक्रवार की देर शाम बंगाल की अंतरराष्ट्रीय छाउ नृत्य और छाउ बैंड बाजा के साथ चौसा मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर से निकल गई शोभा यात्रा को थाना चौक, गांधी चौक, कृषि फार्म, केलाबाड़ी, घोषई सहित विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए अधिवेशन स्थल पर पहुंचकर शोभा यात्रा का शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। ‌शोभा यात्रा में रथ पर विराजमान महर्षि मेंही धाम केंद्रीय आश्रम मनियारपुर के प्रधानाचार्य ब्रह्म ऋषि स्वामी चतुरानंद जी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। ‌शोभा यात्रा में किसी भी तरह के व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसके लिए चौसा पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रही ।...