अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गणेश यादव के रूप में हुई है, जो कटिहार जिला के नया टोला रौतारा का निवासी है। वहीं उसका साथी सुरेंद्र यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को दीनदयाल चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका रेखा पंकज के गले से सोने की चेन छीन ली थी। इसके बाद 26 मार्च 2026 को पुराना इंडियन ऑयल के पास इसी अंदाज में एक अन्य महिला शिक्षिका से भी चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह के अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एक व...