गुड़गांव, मार्च 21 -- गुरुग्राम,संवाददाता। क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ओपन में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। देश-विदेश के करीब 30 देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे पूरे गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खेल प्रेमियों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे राउंड के बाद दक्षिण अफ्रीका के एमजे डैफ्यू और भारत के राशिद खान ने 131 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। डैफ्यू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 का कोर्स रिकॉर्ड बनाया, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।एमजे डैफ्यू ने दूसरे राउंड में बिना कोई बोगी किए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपन...