अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस मनाया, बच्चों को दी संरक्षण की जानकारी
उरई, सितम्बर 5 -- कालपी। नगर के एसपी बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को वन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय गिद्ध दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं को गिद्धों के संरक्षण और पर्यावरण में उनके महत्व की जानकारी दी गई। टरननगंज स्थित एसपी बालिका इंटर कॉलेज विजय टीला में आयोजित कार्यक्रम में वन दरोगा अजीत कुमार यादव ने छात्राओं को बताया कि गिद्धों का होना क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गिद्ध प्रकृति के सफाईकर्मी हैं जो मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। इनकी संख्या में कमी से पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। वन रक्षक नरेंद्र कुमार ने भी गिद्ध दिवस पर रोचक जानकारी दी और गिद्धों को बचाने के उपायों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- गिद्ध संरक्षण का दिया संदेश इस अवसर पर शैल विश्नोई, मानस दीक्षित, हिमांशु विश्नोई, यादव जी मास्टर सहित बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.