अंतरराष्ट्रीय गांधी साहित्य सम्मेलन में विभूति कुमार मिश्र सम्मानित
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गांधी साहित्य सम्मेलन में महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक विभूति कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने अपने उद्बोधन में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, युद्धों की विभीषिका, बढ़ती कट्टरता और राष्ट्रों के बीच वर्चस्व की प्रतिस्पर्धा का उल्लेख करते हुए मिश्र ने कहा कि जहां कट्टरता जन्म लेती है, वहीं से घृणा का विस्तार शुरू होता है। घृणा अंततः हिंसा को जन्म देती है। विभूति कुमार मिश्र के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता के बाद मिर्जापुर लौटने पर प्रबुद्ध नागरिकों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदिनी मिश्र मौजूद रहीं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.