गढ़वा, मार्च 31 -- मझिआंव। प्रखंड के ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल के 8 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पदक हासिल किया है। मंगलवार को सभी को स्कूल परिसर में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पदक हासिल करने वाले छात्रों में कक्षा तीन के कार्तिक कुमार और कक्षा 4 के शमीम अंसारी के अलावा को स्वर्ण पदक मिला है। वहीं कक्षा तीन के वृषभ कुमार सिंह और कक्षा चार के हिमांशु यादव को रजत पदक मिला। प्राचार्य केआर झा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर सर्वजीत कुमार, रूपेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार प्रजापति, प्रीति द्विवेदी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...