फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- पलवल, अजित कुमार। पलवल के बहरोला में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत ने 123 एकड़ जमीन 33 साल की लीज पर खेल विभाग को दी है। अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी अब हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) को सौंपी गई है। इससे पहले परियोजना का काम लोक निर्माण विभाग के पास था। निर्माण से पहले पूरी जमीन का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद जमीन का नक्शा तैयार होगा और स्टेडियम परिसर में बनने वाली सुविधाओं की योजना तैयार की जाएगी। इन सभी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी खेल विभाग को दी जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया शुरू ...