देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर 23 जून 2026 मंगलवार को जिला खेल कार्यालय देवघर के तत्वावधान में जिले के दो प्रमुख खेल परिसरों में नेताजी सुभाष इनडोर स्टेडियम देवघर एवं मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमैठा स्टेडियम देवघर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बक्सर व भोजपुर के बीच मैत्रीपूर्ण हैंडबॉल टूर्नामेंट खेल प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमैठा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि नेताजी सुभाष इनडोर स्टेडियम में कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- ओलंपिक दिवस पर हुआ खेल कार्यक्रमो का आयोजनविजेताओं की घोषणा इस दौरान वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतिय...