भागलपुर, अप्रैल 7 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रातः कालीन चेतना सत्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाल संसद की संस्कृति एवं खेल मंत्री लक्ष्मी और उपमंत्री कृतिका ने खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कड़ी धूप और सीमित प्रांगण को देखते हुए युवा शिक्षा प्रेमी सुजीत कुमार सुमन के सहयोग से लूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...