अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षकों से मांगा आवेदन
कुशीनगर, जुलाई 31 -- कुशीनगर। जनपदों में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षकों की मानदेय के आधार पर तैनाती की जानी है। इसके लिए हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी (बालक/बालिका वर्ग), हैंडबॉल (बालिका वर्ग), फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट तथा जूडो (बालक वर्ग) के लिए 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक दो प्रतियों में आवेदन कर सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि निर्धारित आवेदन-पत्र कार्यालय दिवसों में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या विश्व कप/विश्व चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं) में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.