गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में आपको प्रशिक्षण देने के लिए विश्व स्तरीय कोच आ रहे हैं। 19 मार्च से 26 मार्च तक गोरखपुर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज जुटने वाले हैं। इस बीच विश्व के अनुभवी क्रिकेट कोच युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमिंडा वास, पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वसीम जाफर, पूर्व मुंबई रणजी टीम कोच विनायक सामंत सहित ग्लोबल क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह सिंह युवाओं को क्रिकेट गुर सिखाएंगे। ज्वाला सिंह, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, युवराज समरा, अमन मोखाड़े एवं दिव्यांश सक्सेना के कोच रह चुके हैं। कैंप में अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग की खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.