वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। चीन में हुई एशियन पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे बनारस के अनीश यादव को सोमवार को सम्मानित किया गया। श्यामा हैंडबॉल अकादमी के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने चीन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्कूल के डायरेक्टर एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने कहा कि अनीश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल वाराणसी, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय स्कूली हैंडबॉल बनारस में अगले माह डिप्टी डायरेक्टर केके पांडेय ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विद्याल...