रिषिकेष, मई 20 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय क्लीनिकल ट्रायल्स दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर क्लीनिकल रिसर्च में सहयोग, नवाचार और रोगी-केंद्रित चिकित्सा को बढ़ावा देना रहा। क्लीनिकल रिसर्च विभाग की ओर से सुश्रुत लेक्चर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिम्स के डीन डॉ. ए. शरीफ ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में क्लीनिकल रिसर्च नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण रिसर्च ही भविष्य की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला है। विभागाध्यक्ष डॉ. निक्कू...