बोकारो, जून 2 -- जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अभाव में बोकारो की क्रिकेट प्रतिभाएं सीमित होकर रह गई है। जबकि बोकारो जिले में दर्जनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सिमित संसाधन में ही जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने स्तर से बेहतर प्रदर्शन कर बोकारो जिला समेत पूरे झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। बोकारो जिले में बीएसएल प्रबंधन की ओर से दो क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 3 में ट्रेनिज हॉस्टल मैदान व सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। अब तक इन्हीं दो मैदान में लगातार अभ्यास कर जिले के दर्जनों खिलाड़ी विभिन्न टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी मैच से आगे बढ़ने में क्रिकेट खिलाडि़यों को हो रही मुश्किल

बोकारो में स्टेडियम की कमी बोकारो मे...