गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार से टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। यह शिविर छह जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। इसमें ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कोच अलेक्जेंडर केवलहेरियो कैंपोस खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देंगे। विद्यालय के निदेशक वरुण गौड़ ने बताया कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह शिविर उनके कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा। कोच एलेक्जेंड्रे कैवलहेरो कैंपोस ने कहा कि भारत में टेबल टेनिस की अपार संभावनाएं हैं और प्रशिक्षण से खिल...