मऊ, अप्रैल 30 -- मऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ भारत के कोच चंद्र विजय यादव का अतुल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उन्हें बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दंगल कुश्ती के विकास एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही साथ प्रतिभाशाली पहलवानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुबा यादव प्रधान, बीबीपुर, प्रिंस यादव उर्फ सोनू, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सतीश यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...