मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- टीएमयू के ऑडिटोरियम में टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की ओर से अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें विवि और संस्थानों से आए शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने शिक्षा, शोध और करियर विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और मंच गठन के बाद औपचारिक सत्र से हुई। स्वागत भाषण में डीन प्रो. विपिन जैन ने बताया कि इस कांफ्रेंस में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के सभी 17 पॉइंट से शोध पत्र प्रस्तुत और प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इनमें से काफी अधिक शोध पत्र विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए हैं, जो शोध के प्रति छात्रों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- सामर्थ्य बोध में 25 स्...