गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, वंदना। उत्तराखंड में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर नाम रोशन किया। 10 मई को सीजन-4 सुपर गोल्ड कराटे लीग का आयोजन किया गया, जिसमें जिले से पांच खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम ने लीग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान खिलाडियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। ये सभी खिलाड़ी हिंडन कराटे अकादमी में अभ्यास करते हैं। अकादमी के कोच आदेश शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में देव त्यागी ने काता और कुमिते फाइट में कांस्य पदक जीते। कार्तिकेय शर्मा ने काता फाइट में स्वर्ण और कुमिते फाइट में रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- कराटे में सत्यकाम के विद्यार्थियों ने जीते पदक सार्थक यादव ने काता फाइट में स्वर्ण और कुमिते फाइट में कास्य पदक ज...