अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
चतरा, जून 24 -- चतरा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर जिला खेल कार्यालय चतरा द्वारा जिले के क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खेल प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों, खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, उसके आदर्शों तथा खेलों के सामाजिक महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- विश्व ओलंपिक दिवस पर खेल भावना का प्रदर्शन इस अवसर पर फुटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.