जमशेदपुर, जून 22 -- खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश पर 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर ओलंपिक मूल्यों एवं खेल भावना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला एवं राज्य का नाम रोशन करने वाले विभिन्न खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 23 जून की शाम 4ः00 बजे धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला के सभी खेल संघ, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- 23 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस , होगी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...