साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय एथलीट फजल अंसारी जिले के खिलाड़ियों से बुधवार को यहां के सिदो कान्हू स्टेडियम में खिलाड़ियों से रुबरु हुए। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को जीत के टिप्स दिए। सकरीगली,रामपुर करारा के रहने वाले फजल अंसारी ने इंगलैंड,जर्मनी, ब्राजील, इंडोनेशिया,रूस ,श्रीलंका, फिलीपींस समेत कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जेवलिन थ्रो ने अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में सेना से अधिकारी से रिटायर्ड के बाद उड़ीसा सरकार में एथलेटिक्स प्रशिक्षक कार्यरत हैं। जिला प्रशासन के अनुरोध पर फजल अंसारी ने शाम 4:30 बजे खेल विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से यहां सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एवं डे बोर्डिंग बालिका व खेलो इंडिया कुश्ती बालक, बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र तथा डे बोर्डिंग बालक एथले...