अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय, आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बताया कि हर वर्ष चार मई को यह दिवस अग्निशामकों के साहस, समर्पण और बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अग्निशामक केवल आग ही नहीं बुझाते, बल्कि आपात स्थितियों में लोगों की जान भी बचाते हैं। वहीं शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कोयला खनिक दिवस पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आपदा नहीं हो भारी, अगर पहले से हो तैयारी' जैसे नारे लगाकर जागरूकता फैलायी। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को विद्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.