नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। एक आरोपी मनपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .32 बोर की 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौलें और 11 अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, ये हथियार मध्य प्रदेश स्थित डीलर से खरीदी गई थीं और दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई की जानी थीं। करीब एक महीने की जांच के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की गई है। आरोपी ने 25 से अधिक पिस्तौलें आपूर्ति करने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...