लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शासन ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले सात मार्गों के निर्माण के लिए 15.24 करोड़ रुपये दिए हैं। जालौन में बंगरा रेडर लगामपुरा होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक जाने वाली सड़क के लिए 5 करोड़, लखीमपुर खीरी में लखीमपुर-बिंदुआ-भीरा पलिया रोड के लिए एक करोड़, कुशीनगर में एनएच 28 के किमी 19 से पड़रौना होते हुए तमकुही बाजार तक जाने वाली सड़क के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं। कुशीनगर में ही अहिरौली दान से पिपराघाट बंध रोड 1.10 करोड़, रामपुर में स्वार किला खेड़ा से बाजपुर गदरपुर उत्तराखंड की सीमा में 12 किमी लंबी सड़क के लिए 1.50 करोड़, सहारनपुर में हरियाणा की सीमा से नकुड़ मार्ग का तीन करोड़, उरई में कोच नदी गांव सड़क के लिए 1.64 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...