धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। धनबाद साइबर थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर सरायढेला के होटल न्यू हरि-इन के कमरा नंबर 103 और 108 से नौ साइबर ठगों को दबोचा। आरोपियों में झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ बिहार के पटना, भागलपुर, आरा के अलावा ओडिशा के खुर्दा के ठग भी शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने 17-17 एटीएम और मोबाइल सिम के अलावा 12 सिम कार्ड सहित 50 हजार रुपए नगद जब्त किए गए हैं। बुधवार को डीएसपी सीसीआर सह साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव ने बताया कि सभी अपराधी आइन लाइन गेमिंग के माध्यम से भारतीय मुद्रा को विदेशों में भेज रहे थे। इससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आइनलाइन गेमिंग सरगना तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया है। उनक...