मेरठ, जुलाई 11 -- फोटो...मेरठ, संवाददाता।अंतरराज्यीय साइबर ठग अलाउद्दीन की शनिवार को लोहियानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत साइबर ठगी से अर्जित ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस ने ढोल नगाड़ो के साथ मुनादी कराई गई। पुलिस ने पांच भूखंड और निर्मित भवन पर नोटिस चस्पा किया।सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि अलाउद्दीन पुत्र अय्यूब निवासी जाकिर हुसैन कॉलोनी हाल निवासी जामिया रेजीडेंसी, बिजली बंबा बाईपास, लोहियानगर ने साइबर फ्रॉड के जरिए करोड़ों की ठगी कर यह संपत्ति खड़ी की थी। आरोपी के खिलाफ यूपी के मेरठ सहित राजस्थान के विभिन्न जनपदों में साइबर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।शनिवार को पुलिस ने ग्राम बाजोट स्थित चार भूखंड और मेरठ रेजीडेंसी कॉलोनी में बने एक पक्के आवासीय भवन को जब्त कर मौके पर...