वाराणसी, जून 1 -- चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। झारखंड के धनबाद निवासी गैंग लीडर शमीम अंसारी, उसके चार सहयोगियों फकरुद्दीन उर्फ निरंजन, नसीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी और साहब लाल मरांडी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। ये आरोपी जिला जेल में बंद हैं। बीते आठ दिसंबर को चौबेपुर के मदन मिश्रा के साथ लाखों की ठगी में आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। यह भी पढ़ें- साइबर ठग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 40 शिकायतें दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...