नोएडा, जुलाई 7 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 चोरी की बाइक और स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद वाहनों में से आठ की चोरी के मामले एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एडीसीपी (सेंट्रल नोएडा) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर गौरव और मन्नू को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पहले ऐसे इलाकों की रेकी करते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे। यह भी पढ़ें- Noida News: बंद घरों और पीजी में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश मौका मिलते ही बाइक या स्कूटी चोरी कर कुछ दिन तक छिपाकर रखते और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच द...