संभल, जुलाई 27 -- हयातनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और सम्भल समेत विभिन्न जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचते थे। जो बाइक नहीं बिकती थीं, उनके पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। 27 जुलाई को असलमपुर-शहर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मेहंदी हसन के बंद पड़े भट्टे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सात और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने कुल आठ बाइक बरामद कीं。

गिरफ्तारी और पहचान गिरफ...