लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत के माध्यम से सूरत में अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से सात युवाओं ने पहुंचकर भाग लिया। सूरत में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को गुजरात के खान पान और सांस्कृतिक परिवेश के साथ व्यवसायी परिवेश के बारे में भी जानकारी मिली। कार्यक्रम से लौटे प्रतिभागी युवाओं ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में खीरी जिले से संजीत वर्मा, तुषार भल्ला, अनुज कुमार, गौरव पांडेय, मोहित गुप्ता, गौरव सिंह व रजनीश कुमार ने भाग लिया। कार्यक्रम से लौटे अनुज कुमार ने बताया कि अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में यूरो यूनिवर्सिटी, अदानी पोर्ट, सुवाली बीच, अमूल फैक्ट्री, कपड़ा फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी गई साथ...