रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को गिरोह का खुलासा करते हुए कोतवाल प्रकाश सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मंगलवार को पुलिस चोरी की बाइक की तलाश में हल्द्वानी रोड स्थित बेनी मजार के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम मनोज प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद और अजय कुमार पुत्र पहवारी निवासी झा कॉलोनी थाना पंतनगर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से चार अन्य चो...