मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि 33 केवी लाइन के तार को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मनियारी टॉल प्लाजा के पास से पकड़ा है। दोनों के पास से चोरी गए तार भी बरामद हुए हैं। एक बदमाश राजीव दास बेगूसराय के खोदाबंदपुर का निवासी है तो दूसरा जीवछ दास पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन इलाके का रहनेवाला है।उन्होंने बताया कि मनियारी में डेढ़ किलोमीटर लंबा, सदर थाने के दीघरा में 2.4 किमी लंबे, कटरा में बागमती परियोजना बांध पर 3.5 किमी लंबे, मुरौल में 3 किमी लंबे तार की चोरी हुई है। इसकी कीमत लगभग 20 लाख से अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...