पूर्णिया, मई 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पुलिस ने शनिवारअंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों से 2 किलो 36 ग्राम स्मैक बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार को सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के मालदा से अररिया की ओर स्मैक की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष टीम गठित कर सीमा काली मंदिर के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। करीब 10:15 बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो और क्रेटा कार को रोक लिया गया। इसी दौरान एक युवक कार से उतरकर भाग निकला, जिसकी पहचान गिरोह के सरगना बाबुल के रूप में हुई।

चॉकलेट पैकेट में छिपाकर रखी थी स्मैक: तलाशी के दौर...